Nexis News

ड्रोन दीदी अभियान से कृषि में आएगी तकनीकी क्रांति, महिलाओं को मिलेगा नया अवसर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,20जून2026

कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने और महिला किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की,दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया हैं। ‘ड्रोन दीदी अभियान’ के तहत जशपुर जिले की महिला कृषकों का,पांच सदस्यीय दल ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए रायपुर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर से दल को, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि कृषि क्षेत्र में तकनीक का समावेश समय की मांग हैं। ड्रोन तकनीक खेती को अधिक वैज्ञानिक, सटीक और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा, कि ‘ड्रोन दीदी अभियान’ केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, आधुनिक कृषि और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त पहल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा,कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी क्षमता का परिचय दे रही हैं और कृषि क्षेत्र में भी उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हैं। आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि अपने गांवों और आसपास के किसानों को भी नई कृषि तकनीकों से जोड़ने का कार्य करेंगी।

🟠खेती को मिलेगा आधुनिक तकनीक का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा,कि ड्रोन तकनीक के माध्यम से फसलों पर उर्वरक और कीटनाशकों का छिड़काव कम समय में अधिक सटीकता और प्रभावशीलता के साथ किया जा सकता हैं। इससे किसानों के समय, श्रम और लागत में कमी आएगी तथा उत्पादन और गुणवत्ता में भी सुधार होगा।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। नई तकनीकों के उपयोग से खेती अधिक सुविधाजनक, टिकाऊ और लाभकारी बन रही हैं।

🟠महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर

ड्रोन दीदी अभियान के तहत महिला किसानों को ड्रोन संचालन, रखरखाव, सुरक्षा मानकों और कृषि कार्यों में ड्रोन के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं ड्रोन पायलट के रूप में कार्य कर सकेंगी और किसानों को तकनीक आधारित कृषि सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगी।इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर विकसित होंगे और महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। प्रशिक्षित महिलाएं अन्य किसानों को भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना ग्रामीण विकास और समृद्ध कृषि व्यवस्था की कल्पना अधूरी हैं। ड्रोन दीदी अभियान महिला सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और कृषि विकास का एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रहा हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल “तकनीक से सशक्त महिला, समृद्ध किसान और विकसित कृषि” के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!