न्यूज डेस्क,चंद्रपुर,छत्तीसगढ़,20जून2026
जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे,विशेष अभियान के तहत चंद्रपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब की खेप लेकर जा रहे, एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की हैं।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सुमित गुप्ता के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में थाना प्रभारी चंद्रपुर द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।शुक्रवार 19 जून को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की और सोनू उरांव (20 वर्ष), निवासी कलमा, थाना चंद्रपुर को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 25 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 पाव अंग्रेजी गोवा स्पेशल शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 6 लीटर 300 मिलीलीटर बताई गई हैं।
पुलिस ने शराब के साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजेश पैकरा एवं आरक्षक महेन्द्र राठौर की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।












