Nexis News

चंद्रपुर में पार्षद से चेन स्नैचिंग, घर के सामने दो तोला सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाश

न्यूज डेस्क,चंद्रपुर,छत्तीसगढ़,20जून2026

नगर में चोरी और लूट की बढ़ती घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी हैं। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 8 का है, जहां पार्षद अंजू गोपाल अग्रवाल से उनके घर के,सामने ही बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर करीब दो तोला सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे पार्षद अंजू अग्रवाल अपने घर के बाहर खड़ी थीं।

इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक, जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था, तेजी से उनके पास पहुंचे और गले में पहनी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में घटित हुई, जिससे आसपास के लोग भी कुछ समझ नहीं पाए।घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।पार्षद अंजू अग्रवाल ने बताया,कि घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चेन स्नैचिंग के दौरान उनकी जान को भी खतरा हो सकता था।

बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे और वारदात को अंजाम देकर तेज रफ्तार से भाग निकले।गौरतलब हैं,कि इस घटना से महज एक दिन पहले ही बस स्टैंड थाना क्षेत्र, के सामने से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया था। लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं से नगरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता और नाराजगी बढ़ रही हैं।थाना प्रभारी जितेंद्र कोशले ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं,और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं,तथा संदिग्धों पर नजर रखी जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!