Nexis News

पखांजूर में पुलिस का जनजागरूकता अभियान : नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश

डेनियल सेप्टी,पखांजूर,छत्तीसगढ़,24जून2026

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के पीवी-34 में पुलिस प्रशासन द्वारा,व्यापक जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आत्महत्या की रोकथाम, नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव, शराब और गांजा सेवन से होने वाले नुकसान, साइबर अपराधों से बचाव तथा मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,पखांजूर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे ने कहा,कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक हैं। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और युवाओं को जागरूक करने की अपील की।बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी शेयरिंग, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले, अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से मानसिक तनाव या कठिन परिस्थितियों में आत्मघाती कदम न उठाने की अपील करते हुए परिवार, मित्रों और प्रशासन से संवाद बनाए रखने का संदेश दिया।उन्होंने कहा,कि हर समस्या का समाधान संवाद और सहयोग से संभव हैं।कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता फैलाई गई।

ग्रामीणों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार कुर्रे, एसडीओपी रवि कुमार कुजूर, प्रधान आरक्षक उत्तम कुमार मंडल, बंग समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।पुलिस प्रशासन ने कहा,कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को सुरक्षित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाना हैं, ताकि नागरिक स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक कर सकें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!