Nexis News

देवर ने रिश्तों को किया शर्मसार : भाभी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया वायरल,आरोपी गिरफ्तार

डेनियल सेप्टी,कांकेर,छत्तीसगढ़,23जून2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र से देवर-भाभी के रिश्ते को,कलंकित कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। पुलिस ने एक युवक को अपनी ही भाभी के साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई,कि आरोपी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने महिला को बदनाम करने की नीयत से उन आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया।

मामले की शिकायत मिलते ही,बांदे पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी 30 वर्षीय ब्रोजेन पाल को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी रामचंद्र साहू के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी हैं। यह घटना न केवल एक महिला की अस्मिता पर गंभीर हमला हैं,बल्कि पारिवारिक रिश्तों में विश्वास और मर्यादा को भी गहरी ठेस पहुंचाने वाली हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!