Nexis News

मकान की खुदाई में निकला विशाल अजगर, रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा खतरा

न्यूज डेस्क,राउरकेला,सुंदरगढ़,23जून2026

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कुआरमुंडा ब्लॉक अंतर्गत कुमझरिया पंचायत में मकान निर्माण के दौरान, एक विशाल अजगर निकल आने से हड़कंप मच गया। समय रहते रेस्क्यू टीम को सूचना दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और अजगर को सुरक्षित बचाकर जंगल में छोड़ दिया गया।जानकारी के अनुसार कुमझरिया पंचायत निवासी सुशांत कुमार दास के, मकान निर्माण के लिए नींव की खुदाई का कार्य चल रहा था। मंगलवार सुबह जेसीबी मशीन से मिट्टी हटाने के दौरान जमीन के भीतर छिपा एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अचानक इतने बड़े सांप को देखकर मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही राउरकेला की स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर को बाहर निकालकर सुरक्षित कब्जे में लिया। बताया गया,कि खुदाई के दौरान अजगर को हल्की चोट लगी थी, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर नहीं थी।बाद में अजगर को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक देखभाल के बाद उसे सुरक्षित रूप से घने जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सके।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। विशाल अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने लोगों से वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी स्थिति में उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की।यह घटना एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करती हैं,कि वन क्षेत्रों से सटे इलाकों में निर्माण कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं। विशेषज्ञों का मानना हैं,कि तेजी से बढ़ते निर्माण कार्यों के कारण वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।फिलहाल अजगर को सुरक्षित बचा लिया गया है और क्षेत्र में स्थिति सामान्य हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!