Nexis News

एचपीवी टीकाकरण में बलरामपुर-रामानुजगंज का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24जून 2026

बालिकाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने प्रदेश स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में जिले ने 84 प्रतिशत कवरेज के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निर्धारित 8785 पात्र बालिकाओं के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 7417 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका हैं।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह के नेतृत्व में जिले में,अभियान को मिशन मोड पर संचालित किया गया। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समन्वित प्रयासों से पात्र बालिकाओं की पहचान कर टीकाकरण सुनिश्चित किया गया।अभियान के तहत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। वहीं एएनएम, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों ने घर-घर पहुंचकर अभिभावकों को एचपीवी टीके के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर टीकाकरण को बढ़ावा दिया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से विकासखंडवार प्रगति की निगरानी की जा रही हैं। जिन क्षेत्रों में टीकाकरण अपेक्षाकृत कम रहा, वहां विशेष टीमों को भेजकर छूटी हुई बालिकाओं का चिन्हांकन कर टीकाकरण कराया जा रहा हैं।

जिला प्रशासन ने एचपीवी टीकाकरण में शत-प्रतिशत कवरेज हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। इसके लिए स्कूलों, ग्राम पंचायतों और स्वास्थ्य अमले के माध्यम से लगातार जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि कोई भी पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए।स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य आगामी मूल्यांकन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना हैं। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान, फॉलोअप गतिविधियों और सतत मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!