बलरामपुर में भाजपा ने आयोजित की “संविधान हत्या दिवस” पर प्रेस वार्ता

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24जून 2026

भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा,जिला भाजपा कार्यालय में “संविधान हत्या दिवस – आपातकाल 1975” के संदर्भ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने, आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

🟠कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की थी : रामलखन पैकरा

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामलखन पैकरा ने कहा,कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लागू कर, संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी।उन्होंने कहा, कि उस दौरान देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई और लाखों लोकतंत्र सेनानियों तथा विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा,कि जनसंघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया और अनेक यातनाएं सहन कीं, लेकिन लोकतंत्र की लौ बुझने नहीं दी।

🟠नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराना जरूरी : गोपाल कृष्ण मिश्रा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ने कहा,कि आज की युवा पीढ़ी को आपातकाल के वास्तविक इतिहास से परिचित कराना आवश्यक हैं। उन्होंने कहा,कि सत्ता के मोह में कांग्रेस ने देश को 21 महीने तक लोकतांत्रिक मूल्यों से वंचित रखा था।उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने और भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति न होने देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

🟠पत्रकारों से किया इतिहास जनता तक पहुंचाने का आग्रह

प्रेस वार्ता प्रभारी एवं जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा,कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला था। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से इस ऐतिहासिक घटना और उससे जुड़े तथ्यों को आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, जिला भाजपा पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें