अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24जून 2026
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत,पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य,श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को राज्य के प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना हैं।योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिए ट्यूशन फीस, छात्रावास, भोजन, यूनिफॉर्म तथा पाठ्यपुस्तकों सहित शिक्षा से जुड़ा पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
🟠प्रथम दो बच्चों को मिलेगा लाभ
जिला श्रम अधिकारी ने बताया,कि योजना का लाभ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के,प्रथम दो बच्चों को मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से, कमजोर श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
🟠ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी श्रमेव जयते मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिला श्रम कार्यालय एवं श्रम संसाधन केंद्र में जाकर ऑफलाइन आवेदन भी जमा किया जा सकता हैं।
🟠आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा—
🔸️श्रम पंजीयन कार्ड
🔸️बच्चे का आधार कार्ड
🔸️मूल निवास प्रमाण पत्र
🔸️पूर्व कक्षा की अंकसूची
🔸️स्व-घोषणा पत्र
जिला श्रम कार्यालय से प्राप्त करें जानकारी योजना से, संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला श्रम कार्यालय, संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, बलरामपुर से संपर्क कर सकते हैं।श्रम विभाग ने पात्र श्रमिक परिवारों से समय पर आवेदन करने और इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने की अपील की हैं, ताकि उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का अवसर मिल सके।












