Nexis News

खुटपाली डायवर्सन परियोजना से बदलेगी किसानों की तस्वीर: कलेक्टर ने किया निरीक्षण, नई तकनीक से पहुंचेगा सिंचाई का पानी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25जून 2026

जिले की बहुप्रतीक्षित और महत्वपूर्ण खुटपाली डायवर्सन परियोजना (खुटपाली डेम) को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने परियोजना स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों, तकनीकी व्यवस्थाओं और प्रस्तावित जल परिवहन प्रणाली का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना के प्रत्येक पहलू की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।कलेक्टर ने डेम में जल संग्रहण क्षमता, पाइपलाइन निर्माण, जल आपूर्ति प्रणाली और किसानों तक सिंचाई जल पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का लाभ अधिकतम किसानों तक पहुंचे और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

🟠नई तकनीक से मजबूत होगी सिंचाई व्यवस्था

कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग रामानुजगंज ने बताया,कि खुटपाली डायवर्सन परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी हैं,तथा वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया जारी हैं। परियोजना के तहत लगभग 1.4 मीटर व्यास की विशाल पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे पानी का निर्बाध और सुरक्षित प्रवाह सुनिश्चित किया जा सकेगा।उन्होंने बताया,कि पूर्व में नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई थी, लेकिन इस बार अत्याधुनिक तकनीक और मजबूत संरचना के साथ पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसी समस्याओं की संभावना काफी कम हो जाएगी।

🟠किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

परियोजना पूर्ण होने के बाद रामानुजगंज क्षेत्र तक नहर और पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई जल पहुंचाया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में किसानों को लाभ मिलेगा, सिंचित रकबे में वृद्धि होगी और कृषि उत्पादन को नई गति मिलेगी।विशेष रूप से रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।🟠इन गांवों को होगा सीधा लाभ

खुटपाली डायवर्सन परियोजना से कोटपाली, बसकेपी, खुजरी, चिरकोमा और महराजगंज सहित आसपास के कई गांवों के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को लंबे समय से इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार था।

🟠बिजली और पानी की सुविधा भी होगी बेहतर

परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में सिंचाई के साथ-साथ जल उपलब्धता और बिजली व्यवस्था में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। इससे ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

🟠गुणवत्ता पर रहेगा विशेष फोकस

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए,कि परियोजना के हर चरण की नियमित निगरानी की जाए और निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग रामानुजगंज के ईई एस.के. मिंज, एसडीओ, संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्राम पंचायत के सरपंच सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!