अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,25जून 2026
बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने गुरुवार को, विकासखंड बलरामपुर के ग्राम सौनी स्थित उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को वितरित किए जा रहे शक्कर और चना वितरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा राशन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सीधे हितग्राहियों से संवाद किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न भंडारण, वितरण व्यवस्था और रिकॉर्ड का अवलोकन किया। दुकान संचालक ने बताया कि हितग्राहियों को तीन माह का राशन वितरण पूर्ण कर लिया गया हैं,तथा आगामी जुलाई माह के लिए खाद्यान्न का भंडारण किया जा रहा हैं।
🟠हितग्राहियों से पूछा— समय पर मिल रहा राशन या नहीं?
कलेक्टर ने राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पूछा,कि राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या या परेशानी तो नहीं हो रही है।हितग्राहियों ने बताया,कि उन्हें निर्धारित समय पर राशन मिल रहा हैं, और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था संतोषजनक ढंग से संचालित हो रही हैं। हितग्राहियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त किया।
🟠किसानों से भी की चर्चा, खरीफ तैयारियों की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से खरीफ फसल की तैयारियों को लेकर चर्चा की। किसानों ने बताया,कि क्षेत्र में खाद और बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा आवश्यकता अनुसार महराजगंज समिति से आसानी से प्राप्त हो रहे हैं।किसानों ने बताया कि इस वर्ष समय पर कृषि आदान मिलने से खेती की तैयारियां सुचारु रूप से चल रही हैं।
🟠वैज्ञानिक खेती अपनाने की दी सलाह
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने किसानों को बदलते मौसम और वर्षा की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि फसल उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के लिए नई तकनीकों का उपयोग जरूरी हैं।उन्होंने विशेष रूप से छिड़काव (स्प्रे) पद्धति अपनाने पर जोर देते हुए कहा,कि इससे फसलों की बेहतर देखभाल संभव होती हैं और उत्पादन में भी वृद्धि होती हैं। किसानों को मौसम के अनुरूप कृषि प्रबंधन करने और कृषि विभाग के विशेषज्ञों से नियमित सलाह लेने की भी बात कही।
🟠योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता
कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा हैं,कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली और कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा हैं,और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राशन वितरण एवं कृषि आदानों की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखें तथा हितग्राहियों और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें।












