Nexis News

आषाढ़ के प्रथम दिवस से सजेगा रामगढ़ महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,28जून2026

सरगुजा की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के, उद्देश्य से आषाढ़ के प्रथम दिवस से दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा हैं। 29 और 30 जून को आयोजित इस भव्य महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे। जिला प्रशासन ने आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।रामगढ़ महोत्सव में प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, साहित्य, जनजातीय कला और ऐतिहासिक धरोहर का भव्य संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विश्व प्रसिद्ध सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाओं सहित रामगढ़ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा, जिससे पर्यटक और संस्कृति प्रेमी क्षेत्र की गौरवशाली विरासत से रूबरू हो सकेंगे।महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, साहित्यिक परिचर्चाएं और जनजातीय कला के विविध कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही हस्तशिल्प प्रदर्शनी एवं स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और स्व-सहायता समूहों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।जिला प्रशासन का मानना हैं,कि यह आयोजन रामगढ़ को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को भी बढ़ावा देगा। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों, पर्यटकों, साहित्यकारों और संस्कृति प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!