संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,28जून2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी रविवार को, पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी उत्साहपूर्वक सुनी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर उन्होंने कहा,कि ‘मन की बात’ आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों और नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करने वाला सबसे प्रभावशाली जनमंच बन चुका हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने देश के कोने-कोने से ऐसे प्रेरणादायी उदाहरण सामने लाते हैं,जो समाज में सकारात्मक सोच, नवाचार और जनभागीदारी को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा,कि ‘मन की बात’ ने लाखों लोगों को समाज और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़ा हैं,तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान किया हैं।
🟠पर्यावरण, जल संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा,कि इस बार प्रधानमंत्री ने आगामी गणेशोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से मिट्टी से बनी पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करने की अपील की। उन्होंने वर्षा ऋतु को जल संरक्षण का सबसे उपयुक्त समय बताते हुए प्रत्येक नागरिक से वर्षा जल का अधिकतम संचयन करने का आग्रह किया।प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने का संदेश भी दिया।
🟠देशभर की प्रेरक कहानियों को किया साझा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया,कि प्रधानमंत्री ने मेघालय के जीवित रूट ब्रिज, असम की ‘हरगिला आर्मी’, नागालैंड बेबी लीग और नागालैंड वुमन फुटसाल लीग जैसी अनूठी पहलों का उल्लेख करते हुए बताया कि जनभागीदारी से किस तरह समाज में बड़े परिवर्तन संभव हैं।उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए नालंदा विश्वविद्यालय और सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी के प्रयासों की सराहना की। साथ ही डोमिनिकन रिपब्लिक में भारतीय संस्कृति और वैदिक साहित्य के प्रति बढ़ते आकर्षण तथा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की महिलाओं द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट से सार्वजनिक स्थलों को सुंदर बनाने जैसी पहल को भी प्रेरणादायी बताया।
🟠छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात
मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में समय-समय पर छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, नवाचारों और जनभागीदारी आधारित अभियानों का उल्लेख होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान की बात हैं। इससे राज्य के युवाओं, किसानों, महिलाओं और सामाजिक संगठनों को नई प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सामूहिक चेतना को मजबूत करने वाला अभियान बन चुका हैं,जो देशवासियों को सकारात्मक सोच और सक्रिय भागीदारी के लिए लगातार प्रेरित कर रहा हैं।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, अखिलेश सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












