न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,28जून2026
जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला के, साथ कथित छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के मामले में,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय पीड़िता ने 26 जून को लोदाम थाने में शिकायत दर्ज कराई,कि 25 जून की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच वह अपने घर में अकेली थी।
इसी दौरान क्षेत्र में ढाबा संचालित करने वाला मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार (42 वर्ष) कथित रूप से, उसके घर में घुस आया और गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा।शिकायत के अनुसार, महिला द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने कथित रूप से उसके समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उसे पति को छोड़कर अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को पूरी जानकारी दी और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
🟠संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए,लोदाम थाना पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
🟠गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ अपराध
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 331(3), 296 के साथ-साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं। मामले की आगे की विवेचना जारी हैं।
🟠एसएसपी का स्पष्ट संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा,कि जशपुर पुलिस महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील हैं। ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती हैं। उन्होंने कहा,कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैं,और इस प्रकार के अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध हैं।












