Nexis News

बलरामपुर में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत : कलेक्टर ने बच्चों को पिलाई ‘जिंदगी की दो बूंद’, 1.07 लाख से अधिक बच्चों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,28जून 2026

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत बलरामपुर जिले में, तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ रविवार को किया गया। जिला अस्पताल में, आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की और जिले के सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनुज टोप्पो सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।🟠’एक भी बच्चा न छूटे’ अभियान का लक्ष्य

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा,कि बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य हम सभी की साझा जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ‘एक भी बच्चा न छूटे’ के संकल्प के साथ अभियान चलाया जा रहा हैं। 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सके।उन्होंने नागरिकों से अपील की,कि वे इस जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।

🟠693 बूथों पर शुरू हुआ अभियान

जिलेभर में पहले दिन 693 पोलियो बूथों पर 1386 स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी दलों ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। राजपुर के ग्राम परसागुड़ी में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई, जबकि वाड्रफनगर अस्पताल परिसर में तहसीलदारों ने भी अभियान में भाग लिया। बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष पोलियो बूथ बनाए गए।

🟠1.07 लाख से अधिक बच्चों तक पहुंचेगी खुराक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 7 हजार 731 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि भारत वर्ष 2014 से पोलियो मुक्त हैं,लेकिन विश्व के कुछ देशों में अभी भी पोलियो वायरस मौजूद हैं। ऐसे में पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना अत्यंत आवश्यक हैं।

🟠सभी विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी

अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के, साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य सहयोगी विभागों की संयुक्त टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं,ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!