Nexis News

CM विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मुलाकात, जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,29जून2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को, राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आत्मीय स्वागत करते हुए, उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक हस्तकला के प्रतीक बस्तर आर्ट का स्मृति चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सुशासन, विकास, जनकल्याण और समसामयिक विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय हित, राज्यों के बीच सहयोग और जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय कला और विकासोन्मुखी सोच के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता हैं। उन्होंने राज्यपाल गहलोत के छत्तीसगढ़ प्रवास को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें बस्तर की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से भी अवगत कराया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!