न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,30जून2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को, सरगुजा के ऐतिहासिक रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा, जोगीमारा गुफा और प्राकृतिक धरोहर हाथीपोल का भ्रमण कर क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पुरातात्विक विरासत का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा,कि रामगढ़ केवल सरगुजा ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक चेतना और गौरवशाली इतिहास का जीवंत प्रतीक हैं।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा,कि इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को रामगढ़ महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला हैं, जो उनके लिए सौभाग्य और पूरे सरगुजा अंचल के लिए गौरव का विषय हैं,उन्होंने रामगढ़ महोत्सव की सफलता पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महापर्व बताया।उन्होंने कहा,कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण ने वनवास के दौरान इस पावन स्थल पर समय बिताया था।
वहीं, महाकवि कालिदास की कालजयी कृति ‘मेघदूतम्’ का संबंध भी रामगढ़ से जुड़ा माना जाता हैं। यही कारण है कि रामगढ़ धार्मिक, ऐतिहासिक, साहित्यिक और पर्यटन की दृष्टि से देश के महत्वपूर्ण स्थलों में शामिल हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़ सहित प्रदेश की सभी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और पर्यटन विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा,कि इन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोककलाओं और ऐतिहासिक विरासत के अद्भुत संगम ने हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, साहित्यकारों, कलाकारों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।












