Nexis News

नेपाल से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, सुंदरगढ़ में टला बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,1जुलाई 2026

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया,जब नेपाल से तीर्थयात्रा कर लौट रही,श्रद्धालुओं से भरी एक बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा बोनाई थाना क्षेत्र के केनावेता के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-143 (NH-143) पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी,कि बस में बैठे श्रद्धालुओं के बीच चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही,कि बस पलटी नहीं और एक बड़ा हादसा टल गया।हादसे में तीन श्रद्धालु घायल हुए हैं,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं,जबकि बस में सवार अन्य सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।🟠नेपाल से दर्शन कर लौट रहे थे,श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक बस नेपाल से धार्मिक यात्रा पूरी कर ओडिशा के अंगुल जिले लौट रही थी। जब बस केनावेता के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-143 से गुजर रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुए हादसे से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री दहशत में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी।

🟠पुलिस ने संभाला मोर्चा,राहत कार्य शुरू

सूचना मिलते ही बोनाई थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात भी सामान्य कराया।

🟠लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा हैं। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही हैं,और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🟠राष्ट्रीय राजमार्गों पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

यह हादसा एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल खड़े करता हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!