Nexis News

अंबिकापुर में बारिश के बीच ट्रक पर गिरी गाज, धू-धू कर जल उठा वाहन,समय रहते टला बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,2जुलाई 2026

सरगुजा जिले के अंबिकापुर में लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक के बीच बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खरसिया रोड पर आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही, देखते पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

 

समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।बताया जा रहा हैं,कि घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश के साथ लगातार गरज-चमक हो रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक में आग आकाशीय बिजली गिरने के कारण लगी।फिलहाल आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा हैं। घटना के बाद एक बार फिर सरगुजा जिले में आसमानी बिजली के खतरे को लेकर लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!