न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,2जुलाई 2026
राजस्थान के जोधपुर स्थित आईआईटी में अध्ययनरत, 20 वर्षीय छात्र आशीष कुर्रे की महानदी में डूबने से हुई मौत अब नए सवालों के घेरे में आ गई हैं। मृतक के पिता खडबदन कुर्रे ने सारंगढ़ थाना में लिखित शिकायत देकर बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए, उसके दो दोस्तों पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।
🟠घूमने के बहाने बुलाकर ले जाने का आरोप
परिजनों के अनुसार,आशीष कुर्रे आईआईटी जोधपुर में द्वितीय वर्ष का छात्र था और गर्मी की छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। 28 जून को उसके मित्र रविन्द्र कुमार भारद्वाज और सागर पटेल उसे घूमने के बहाने हसौद से चंद्रपुर लेकर गए। परिवार का कहना हैं,कि घर से निकलने से पहले आशीष ने स्पष्ट कहा था कि उसे तैरना नहीं आता, इसलिए वह नदी में नहीं उतरेगा और अतिरिक्त कपड़े भी साथ नहीं ले गया था।
🟠बहन से हुई आखिरी बातचीत, फिर आया डूबने का फोन
चंद्रपुर पहुंचने के बाद आशीष ने अपनी बहन को फोन कर सुरक्षित पहुंचने की जानकारी दी और माता-पिता को चिंता न करने के लिए कहा। कुछ समय बाद उसके दोस्त के मोबाइल से परिवार को सूचना दी गई,कि आशीष नदी में नहाते समय लापता हो गया हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस और प्रशासन की तलाश के बाद नदी के गहरे पानी से उसका शव बरामद किया गया।
🟠परिजनों ने उठाए कई गंभीर सवाल
मृतक के पिता का आरोप हैं,कि यदि तीनों युवक उथले पानी में थे, तो आशीष का शव 6 से 7 फीट गहरे पानी में कैसे मिला। उन्होंने दोनों दोस्तों के बयानों को विरोधाभासी बताते हुए,आशंका जताई कि पहले से साजिश के तहत आशीष को गहरे पानी की ओर ले जाकर उसकी हत्या की गई। परिजनों ने यह भी कहा, कि आशीष के बैग से मिली दवा की भी जांच की जानी चाहिए।
🟠निष्पक्ष जांच और अलग-अलग पूछताछ की मांग
परिजनों ने पुलिस से दोनों युवकों से अलग-अलग पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कराने की मांग की हैं। शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ और पुलिस उपमहानिरीक्षक बिलासपुर को भी भेजी गई हैं।फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी हैं। मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस की जांच से पहले हत्या की आशंका की पुष्टि नहीं हुई हैं।












