Nexis News

20 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार,स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बेचने की थी साजिश

न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,2जुलाई 2026

राउरकेला में नशे के कारोबार के खिलाफ प्लांटसाइट थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने 20 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन के साथ एक तस्कर को, गिरफ्तार किया हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया हैं, कि आरोपी स्कूल और कॉलेज के छात्रों सहित आम लोगों को हेरोइन बेचने की फिराक में था।

🟠रेलवे कॉलोनी में दबिश देकर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक उमेश कुमार आहिर अपनी टीम के साथ नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर रेलवे कॉलोनी स्थित बड़ा पार्क के पास छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान भागीरथी मेहर (32) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से पारदर्शी पॉलीथिन पैकेट में रखी 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

🟠मोबाइल भी जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं। उसके पास मादक पदार्थ रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। मामले में प्लांटसाइट थाना कांड क्रमांक 691/2026 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(बी) के तहत कार्रवाई की गई हैं।

🟠पहले भी दर्ज हैं,कई आपराधिक मामले

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से ओडिशा के कालाहांडी जिले के गोलामुंडा थाना क्षेत्र के लिमेसर गांव का रहने वाला हैं,और वर्तमान में झारसुगुड़ा के शांतिनगर में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

🟠नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब आरोपी के ड्रग सप्लाई नेटवर्क, उसके संपर्कों और हेरोइन की आपूर्ति श्रृंखला की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा हैं,कि वह किन-किन क्षेत्रों में मादक पदार्थों की सप्लाई करता था।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!