Nexis News

सरगुजा में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, अब 125 दिन रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी का मिलेगा लाभ

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,2जुलाई 2026

सरगुजा जिले में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी रामजी (VBGRAM-G) योजना का,जिला स्तरीय शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला पंचायत सभाकक्ष, अंबिकापुर में आयोजित जन सम्मेलन के दौरान किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शुभारंभ समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा गया।🟠अब 125 दिन रोजगार, 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि वीबी-जी रामजी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम हैं। योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को अब वर्ष में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी, जबकि दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई हैं। उन्होंने कहा, कि यह श्रमिकों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक फैसला हैं।

🟠”सशक्त गांव से बनेगा विकसित भारत”

मंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की मजबूत नींव गांवों से ही रखी जाएगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों से योजना को जन आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि जब गांव आत्मनिर्भर और मजबूत होंगे, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा।

🟠जल संरक्षण, सिंचाई और ग्रामीण विकास पर रहेगा फोकस

योजना के तहत जल संरक्षण, वृक्षारोपण, खेत तालाब, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण अधोसंरचना निर्माण जैसे स्थायी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ने के साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

🟠किसानों और महिला समूहों को मिला लाभ

कार्यक्रम के दौरान पूर्व में किए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही नवाबांध की मुस्कान महिला समूह को मक्का की खेती के लिए बीज तथा 15 किसानों को अरहर के बीज वितरित किए गए। उपस्थित लोगों को कटहल, मुनगा, जामुन और आम के पौधे भी प्रदान किए गए।

🟠ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, कलेक्टर अजीत वसंत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!