संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,2जुलाई2026
लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान के, उद्देश्य से 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन ‘समाधान समारोह-2026’ के तहत Supreme Court of India द्वारा किया जा रहा हैं। इसका उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमति और संवाद के माध्यम से निपटारा करना हैं।
🟠सुप्रीम कोर्ट परिसर में होगी विशेष लोक अदालत
विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट परिसर में किया जाएगा। इसमें केवल सुप्रीम कोर्ट में लंबित ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा, जिनका समाधान आपसी समझौते और सहमति से संभव हैं।
🟠पहले होंगी सुलह बैठकें
लोक अदालत से पहले राज्य, जिला, तालुका और उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों में प्री-सेटलमेंट (पूर्व सुलह) बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से शामिल होकर विवाद के समाधान का प्रयास कर सकेंगे।
🟠वादकारियों और अधिवक्ताओं से अपील
सुप्रीम कोर्ट ने अधिवक्ताओं, वादकारियों और संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की हैं। प्रशिक्षित मध्यस्थों और विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों की सहायता से मामलों का सहमति आधारित समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
🟠गूगल फॉर्म के जरिए कर सकते हैं,आवेदन
जिन पक्षकारों के मामले सुप्रीम कोर्ट में लंबित हैं, वे अपने प्रकरण को विशेष लोक अदालत में शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया हैं,जिसे भरकर आवेदन किया जा सकता हैं।











