अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,4जुलाई 2026
बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव में सांप के डसने से,एक ही परिवार के दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ हैं। दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
🟠खाना खाने के बाद सोए थे तीनों भाई
जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय विकास और ढाई वर्षीय विक्रांत अपने तीसरे भाई के साथ रात में खाना खाने के बाद खटिया पर सो रहे थे। देर रात जहरीले सांप ने दोनों भाइयों को डस लिया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद दोनों मासूमों की जान नहीं बचाई जा सकी।
🟠परिजनों ने सांप को कढ़ाई से ढककर पकड़ा
घटना के बाद परिजनों ने सांप को भागने नहीं दिया। उन्होंने लोहे की कढ़ाई से उसे ढककर घर में ही बंद कर दिया, ताकि उसकी पहचान की जा सके।मृतक विकास कक्षा चौथी का छात्र था, जबकि विक्रांत आंगनबाड़ी में पढ़ता था। एक ही परिवार के दो मासूम बेटों की मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त हैं।












