न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,4जुलाई 2026
सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में सरकारी कार्य के दौरान,एक पटवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया हैं। भूमि मापन के लिए मौके पर पहुंचे पटवारी पर पड़ोसी जमीन स्वामी द्वारा हमला किए जाने का आरोप लगाया गया हैं। घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सेलरा में राजस्व विभाग की टीम जमीन की नाप-जोख के लिए पहुंची थी। इसी दौरान सीमांकन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। आरोप हैं,कि पड़ोसी जमीन स्वामी ने विवाद के बीच पटवारी के साथ मारपीट कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के विरोध में राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य लखनपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। संघ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पटवारी से मारपीट करने वाले आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












