न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6जुलाई 2026
सरगुजा पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए,पांच-छह दिनों से लापता नाबालिग बालक को चंद घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने तकनीकी सहायता के जरिए अंबिकापुर के नया बस स्टैंड से बालक को खोज निकाला।
🟠 घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, नाबालिग अंबिकापुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन पांच-छह दिनों तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश के बाद साइबर सेल पहुंचकर इसकी सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
🟠तकनीकी सहायता से मिली सफलता
मामले का संज्ञान में लेते हुए,डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने साइबर सेल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खोजबीन शुरू की तथा कुछ ही घंटों में नाबालिग को अंबिकापुर के नया बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया।
🟠परिजनों ने जताया पुलिस का आभार
नाबालिग को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने सरगुजा पुलिस और साइबर सेल की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।पूरी कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकाश सिन्हा तथा आरक्षक अनुज जायसवाल, वीरेंद्र पैकरा, मनीष सिंह, रमेश रजवाड़े और राहुल केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












