न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6जुलाई 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर,सरगुजा पुलिस ने जिलेभर में ‘एकता वृक्ष अभियान’ के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में सभी थाना, चौकी और पुलिस लाइन परिसरों में अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
🟠एकता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना भी रहा। पुलिस अधिकारियों ने कहा,कि पौधारोपण के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संतुलन और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
🟠जनभागीदारी पर दिया जोर
वृक्षारोपण अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम नागरिकों से भी अधिक से, अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा,कि समाज की सहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता हैं।सरगुजा पुलिस ने कहा, कि वृक्षारोपण जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने का सबसे प्रभावी उपाय हैं। अभियान के दौरान लगाए गए सभी पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प भी अधिकारियों एवं जवानों ने लिया।












