Nexis News

बलरामपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 2.5 एकड़ शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त, अब व्यवस्थित होगा साप्ताहिक बाजार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,7जुलाई 2026

जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की, संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,विकासखंड बलरामपुर के ग्राम भैंसामुंडा एवं राधाकृष्णनगर में करीब 2.5 एकड़ शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई,इस कार्रवाई का उद्देश्य साप्ताहिक बाजार की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाना था। अतिक्रमण हटने के बाद बाजार के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो गया हैं,जिससे दुकानदारों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बाजार का संचालन पहले से अधिक सुचारू ढंग से हो सकेगा।

प्रशासन ने बताया,कि यह कार्रवाई सार्वजनिक उपयोग की शासकीय भूमि के संरक्षण और ग्रामीण बाजार व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने अधिकारियों को शासकीय भूमि की नियमित निगरानी करने और अतिक्रमण की सूचना मिलते ही,नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!