Nexis News

PM आवास योजना से कोई पात्र परिवार न छूटे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,8जुलाई2026

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत,राज्य के सभी पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के लिए,केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से, आवश्यक पहल करने का आग्रह किया हैं। उन्होंने पत्र लिखकर योजना के क्रियान्वयन में सामने आई व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करने की मांग की हैं।उपमुख्यमंत्री ने अपने पत्र में 28-29 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित,राष्ट्रीय ग्रामीण सम्मेलन के सफल आयोजन पर केंद्रीय मंत्री को बधाई देते हुए कहा,कि यह सम्मेलन विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व की भी सराहना की।

🟠आवास प्लस 2.0 सर्वे में आईं तकनीकी और व्यावहारिक समस्याएं

विजय शर्मा ने बताया,कि 24 जून को प्रदेशभर में आयोजित ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की सूची प्रस्तुत की गई। इस दौरान कई पात्र परिवारों का नाम सूची में शामिल नहीं हो सका। कुछ लोग सर्वेक्षण के समय पलायन या अन्य कारणों से उपलब्ध नहीं थे, जबकि कुछ परिवारों का सर्वे होने के बावजूद तकनीकी कारणों से उनकी जानकारी पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो पाई।उन्होंने कहा कि इन कारणों से बड़ी संख्या में पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभ से वंचित रह गए हैं।

🟠केंद्र सरकार से विशेष पहल की मांग

उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया,कि भारत सरकार स्तर पर आवश्यक निर्णय लेकर ऐसे सभी पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “हर पात्र परिवार को आवास” का संकल्प पूरी तरह साकार हो सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!