Nexis News

छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों के तबादले, बलरामपुर जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर हटीं, आशुतोष चतुर्वेदी को कमान

न्यूज डेस्क,रायपुर,छत्तीसगढ़,8जुलाई2026

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से,राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के अधिकारियों की एक बड़ी ट्रांसफर सूची जारी की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी इस सूची में कुल 19 वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं, जिसमें प्रदेश के कई नगर निगमों के आयुक्त और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शामिल हैं। इस पूरे फेरबदल का बड़ा असर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में देखने को मिला हैं, जहां जिला पंचायत की कमान अब नए हाथों में सौंप दी गई हैं।मंत्रालय महानदी भवन से उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी आदेश (क्रमांक ESTB 102(1)/414/2026-GAD-4) के अनुसार, यह पूरी कवायद प्रशासनिक आधार पर की गई हैं। शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कमान वाले क्षेत्रों में, अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ रहने का निर्देश दिया हैं।

order 07-07-2026

🟠​फोकस बलरामपुर : नयनतारा तोमर का तबादला, आशुतोष चतुर्वेदी आ रहे बलरामपुर

​इस राज्य स्तरीय प्रशासनिक फेरबदल में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की,जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर (राप्रसे 2014) का स्थानांतरण राजधानी के लिए कर दिया गया हैं। तोमर को अब अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर अटल नगर के महत्वपूर्ण पद पर तैनात किया गया हैं। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में ग्रामीण विकास और त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा था।तोमर की जगह अब आशुतोष चतुर्वेदी (राप्रसे 2014) बलरामपुर जिला पंचायत के नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) होंगे। चतुर्वेदी इसके पूर्व जिला पंचायत कोरिया के सीईओ के रूप में कार्यरत थे। बलरामपुर-रामानुजगंज जैसे बड़े और अंतरराज्यीय सीमा से लगे जिले में अब ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति देने और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने का पूरा दारोमदार चतुर्वेदी के कंधों पर होगा।

🟠​कोरिया और सरगुजा संभाग के अन्य समीकरण भी बदले

​बलरामपुर के साथ-साथ सरगुजा संभाग के अन्य हिस्सों में भी इसका सीधा असर पड़ा हैं। कोरिया जिला पंचायत से आशुतोष चतुर्वेदी के बलरामपुर आने के बाद, कोरिया जिला पंचायत सीईओ की खाली सीट पर योगेन्द्र श्रीवास (राप्रसे 2016) को नियुक्त किया गया हैं,जो वर्तमान में मार्कफेड रायपुर में अतिरिक्त प्रबंध संचालक थे। इसके अलावा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के डिप्टी कलेक्टर विजयेंद्र सिंह (राप्रसे 2021) को पदोन्नत करते हुए नगर पालिक निगम चिरमिरी का नया आयुक्त बनाया गया हैं।

🟠​प्रदेश स्तर पर इन बड़े चेहरों के भी बदले प्रभार

​इस सूची के तहत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बड़ा बदलाव हुआ हैं:

​🔸️जांजगीर-चांपा और मुंगेली : जांजगीर-चांपा जिला पंचायत सीईओ गोकुल राम रावटे को मुंगेली जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया हैं, जबकि कबीरधाम के अपर कलेक्टर विनय कुमार पोयाम अब जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के नए सीईओ होंगे।

​🔸️सारंगढ़-बिलाईगढ़ और बस्तर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत सीईओ इन्द्रजीत बर्मन को स्वास्थ्य सेवाएं नवा रायपुर में अपर संचालक बनाया गया हैं। उनकी जगह बस्तर के अपर कलेक्टर ऋषिकेष तिवारी अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत के सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

​🔸️निकायों में फेरबदल : भिलाई निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को उच्च शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक और राजनांदगांव निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा को भू-अभिलेख नवा रायपुर में संयुक्त आयुक्त बनाया गया हैं। वहीं, मोहला-मानपुर के अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम को राजनांदगांव नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

​शासन ने आदेश में स्पष्ट किया हैं,कि सभी संबंधित अधिकारी अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों को सौंपकर तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे और उसका पालन प्रतिवेदन विभाग को भेजेंगे।

​रिपोर्ट: नेक्सिस न्यूज ब्यूरो

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!