अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9जुलाई 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की राजपुर पुलिस ने पशु क्रूरता और अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,8 बैलों से भरी पिकअप वाहन को जब्त कर झारखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। हैरान करने वाली बात यह रही कि मामला एक सड़क हादसे के बाद सामने आया, जब तेज रफ्तार पिकअप ने एक कार को टक्कर मार दी। जांच में पता चला कि वाहन में बैलों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरकर अवैध रूप से झारखंड ले जाया जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई की रात करीब 3 बजे ग्राम कमारी से लौट रहे एक व्यक्ति की कार को, पिकअप वाहन (CG-15-ED-9966) ने ग्राम परसापानी के पास लापरवाहीपूर्वक टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 8 बैलों को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन किया जा रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में राजपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 176/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की।
🟠घेराबंदी कर दो आरोपी दबोचे
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बैलों को झारखंड ले जाने के उद्देश्य से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
🟠गिरफ्तार आरोपी:
🔸️सुलतान अंसारी (25 वर्ष), निवासी कोटाम, थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड)
🔸️नैयाज बख्श (21 वर्ष), निवासी होरी, थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड)
🟠कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125, 3(5), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 112/183 के तहत मामला दर्ज किया हैं। दोनों आरोपियों को JMFC न्यायालय, राजपुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।
🟠पुलिस की अपील
बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि यदि कहीं भी पशुओं के अवैध परिवहन, पशु क्रूरता या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।












