अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9जुलाई 2026
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन विभाग ने, अंतर्राज्यीय कन्हर बैरियर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर परिवहन की जा रही लकड़ी से भरे एक ट्रक को जब्त किया हैं। जांच के दौरान दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर वन विभाग ने, ट्रक को कब्जे में लेकर वन अपराध दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी हैं।वनमंडलाधिकारी आलोक वाजपेई के निर्देश तथा वन परिक्षेत्राधिकारी डॉ. दिलरुबा बनो के नेतृत्व में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे कन्हर अंतर्राज्यीय बैरियर पर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ट्रक क्रमांक CG 15 ED 9966 को रोककर जांच की गई।जांच में सामने आया,कि ट्रक में लदी लकड़ी का परिवहन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किया जा रहा था। इसके बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया।
🟠89 नग लकड़ी जब्त
वन विभाग ने ट्रक से खम्हार, जामुन और नीलगिरी प्रजाति की कुल 89 नग लकड़ियां बरामद की हैं। जब्त लकड़ी का कुल आयतन 22.074 घन मीटर बताया गया हैं।मामले में वन अपराध क्रमांक 21972/09 के तहत प्रकरण दर्ज कर ट्रक को चोरपहरी डिपो में सुरक्षित रखा गया हैं। विभाग अब लकड़ी के स्रोत, दस्तावेज तैयार करने वालों और पूरे परिवहन नेटवर्क की जांच कर रहा हैं।
🟠इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में वनपाल दयाशंकर, विजय बर्मन, सुसना भगत, राजनाथ, पिंटू मालाकार, मंगल राम और निखिल की सक्रिय भूमिका रही। वन विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि अवैध लकड़ी परिवहन और वन तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।












