Nexis News

छत्तीसगढ़ को देश का टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी तेज, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,9जुलाई2026

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य को देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों में, शामिल करने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं। इसी कड़ी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों, अधोसंरचना परियोजनाओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों, प्रमुख पर्यटन स्थलों के उन्नयन, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। वहीं संस्कृति विभाग ने लोककला, लोक कलाकारों, सांस्कृतिक धरोहरों, संग्रहालयों और सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की।

🟠प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत बनेगी पहचान

पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपातों, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, जनजातीय संस्कृति और समृद्ध लोककलाओं से भरपूर राज्य हैं। इन विशेषताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी तरीके से, प्रचारित कर प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि नए पर्यटन स्थलों का योजनाबद्ध विकास किया जाए और मौजूदा पर्यटन स्थलों पर सड़क, ठहरने, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य आधुनिक सुविधाओं को मजबूत किया जाए, ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

🟠लोक कलाकारों और सांस्कृतिक धरोहरों को मिलेगा नया मंच

समीक्षा बैठक में संस्कृति विभाग को भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा,कि प्रदेश की लोककला, लोक कलाकारों और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। संग्रहालयों और सांस्कृतिक संस्थानों को अधिक आकर्षक और जनभागीदारी आधारित बनाया जाए, ताकि नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ सके।

🟠 हर परियोजना की होगी नियमित मॉनिटरिंग

अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा,कि सभी विकास कार्यों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा,कि पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में बेहतर कार्यों से ही छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख पर्यटन राज्यों की सूची में अपनी मजबूत पहचान बना सकेगा।बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे सहित पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!