Nexis News

कुसमी पुलिस का बड़ा खुलासा : सिलसिलेवार चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, 25 लाख का माल बरामद,एक विधि से संघर्षरत बालक और सहयोगी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,कुसमी,छत्तीसगढ़,9जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की कुसमी पुलिस ने, नगर में लगातार हुई,दो बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए करीब 25 लाख रुपये मूल्य की दो स्कूटी, सोने-चांदी के आभूषण और चोरी का अन्य सामान बरामद किया हैं। पुलिस ने मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक तथा चोरी का सामान छिपाने में सहयोग करने वाले सुरेंद्र नगेशिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं।पुलिस के अनुसार पहली घटना 19-20 जून 2026 की रात तिवारी कॉलोनी कुसमी में हुई थी,जहां अज्ञात चोर ने किराए के मकान की खिड़की की जाली उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और टीवीएस जूपिटर स्कूटी (CG-14-MQ-0463) चोरी कर फरार हो गया।इसके बाद 1-2 जुलाई 2026 की रात वार्ड क्रमांक-4, जशपुर रोड निवासी चंदन गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, एप्पल मोबाइल और एक अन्य टीवीएस जूपिटर स्कूटी चोरी कर ली। लगातार हुई दो वारदातों से नगर में दहशत का माहौल बन गया था।

🟠पुलिस ने बनाई विशेष टीम, अंबिकापुर से दबोचे आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए,पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश पर तथा एसडीओपी कुसमी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।जांच के दौरान पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक एवं उसके सहयोगी सुरेंद्र नगेशिया को अंबिकापुर से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर चोरी गई दो स्कूटी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई हैं।

🟠दोनों को भेजा गया न्यायिक रिमांड

पुलिस ने दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 64/2026 एवं 59/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(a) एवं 331(4) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी एवं सह आरोपी को 9 जुलाई 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

🟠इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दीपक बड़ा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक निरेंद्र भंडारी, जयश्री वर्मा, प्रधान आरक्षक विकास कुजूर, संजय साहू तथा आरक्षक मनोज लकड़ा, धीरेंद्र चंदेल और विकास भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!