न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,9जुलाई 2026
सरगुजा पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठीरमा स्थित स्वस्तिक ढाबा में छापा मारकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मौके से ₹50,900 नकद, ताश की गड्डी, एक चारपहिया वाहन और चार दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से अधिक बताई गई हैं।पुलिस के अनुसार, डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी दौरान गांधीनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,कि चठीरमा स्थित स्वस्तिक ढाबे की परछी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
🟠घेराबंदी कर दबोचे गए 8 जुआरी
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए 8 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान फड़ और आरोपियों के कब्जे से ₹50,900 नकद, 52 पत्ती की ताश, एक कार और चार मोटरसाइकिल जब्त की गईं।
🟠जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की हैं।
🟠गिरफ्तार आरोपी
🔸️प्रेम सिंह (केदारपुर, अंबिकापुर)
🔸️शंकर मिस्त्री (भगवानपुर, गांधीनगर)
🔸️दीपक पकरिया (खलिबा)
🔸️खगेश राम (चठीरमा)
🔸️कोमल सिंह (चठीरमा)
🔸️गोपाल भद (संजयनगर, आमापारा)
🔸️योगेंद्र प्रसाद (चठीरमा)
🔸️कार्तिक दास (चठीरमा)
🟠पुलिस का संदेश
सरगुजा पुलिस ने कहा हैं,कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












