न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,9जुलाई 2026
नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न मामलों में जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में 15 प्रकरणों में जब्त 44.155 किलोग्राम गांजा, 1,478 नशीले इंजेक्शन, 2,610 प्रतिबंधित टैबलेट और 110 कफ सिरप को विधिवत नष्ट किया गया।नष्टीकरण की कार्रवाई इंद्रा पावर जैन प्राइवेट लिमिटेड, नयनपुर गिरवरगंज (जिला सूरजपुर) में निर्धारित नियमों के तहत पूरी की गई। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी रहे।
🟠जिला स्तरीय समिति की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
पूरी कार्रवाई जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति (Drug Disposal Committee) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीकांत गायकवाड़ तथा पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
🟠न्यायालय और संबंधित विभागों को दी गई थी पूर्व सूचना
पुलिस ने बताया,कि नष्टीकरण से पहले सभी 15 प्रकरणों की सूची एवं आवश्यक दस्तावेज समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। साथ ही संबंधित विभागों और न्यायालय को नियमानुसार पूर्व सूचना भी भेजी गई। इसके बाद सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मादक पदार्थों का सुरक्षित निपटान किया गया।
🟠नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई कर युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही हैं।












