Nexis News

सीतापुर विधायक की अनोखी पहल : 12वीं की टॉपर छात्रा को मिली स्कूटी और लैपटॉप, युवाओं के लिए शुरू हुई MLA एजुकेशन एकेडमी

न्यूज डेस्क,सीतापुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026

सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की अनोखी पहल देखने को मिली। भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो ने शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर कक्षा 12वीं की टॉपर छात्रा रूपा यादव को स्कूटी और लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए MLA एजुकेशन एकेडमी की शुरुआत करने की भी घोषणा की।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अभिभावक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया, जिससे कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना।🟠अब सीतापुर में मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

विधायक रामकुमार टोप्पो ने बताया,कि MLA एजुकेशन एकेडमी के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को, सरकारी नौकरी और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा,कि इस पहल से कई युवाओं का चयन विभिन्न सेवाओं में हो चुका हैं,और आने वाले समय में यहां UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।🟠टॉपर छात्रा को मिला सम्मान

हायर सेकेंडरी स्कूल बतौली की टॉपर छात्रा रूपा यादव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कूटी और लैपटॉप प्रदान किया गया। सम्मान मिलने पर रूपा यादव ने, विधायक का आभार जताते हुए कहा,कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा हैं,और उनका लक्ष्य कलेक्टर बनकर समाज की सेवा करना हैं।विधायक ने कहा,कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और युवाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र भी बड़े सपनों को साकार कर सकें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!