न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026
मैनपाट में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद,सरगुजा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया हैं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाते हुए,यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 158 दोपहिया वाहनों को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में कुछ युवक मैनपाट क्षेत्र में खतरनाक स्टंट करते और यातायात नियमों की अनदेखी करते नजर आए थे। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
🟠कई थाना क्षेत्रों में एक साथ चला अभियान
डीआईजी एवं एसएसपी के निर्देश पर थाना कमलेश्वरपुर, दरिमा, मणिपुर, कोतवाली अंबिकापुर और यातायात शाखा की संयुक्त टीमों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर एक साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया।
🟠कार्रवाई के दौरान—
🔸️यातायात शाखा ने 50 वाहनों पर कार्रवाई की।
🔸️थाना कमलेश्वरपुर ने 55 वाहनों पर कार्रवाई की।
🔸️थाना दरिमा ने 40 वाहनों पर कार्रवाई की।
🔸️थाना कोतवाली अंबिकापुर ने 8 वाहनों पर कार्रवाई की।थाना मणिपुर ने 5 वाहनों पर कार्रवाई की।
🔸️कुल मिलाकर 158 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
🟠नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को दी गई चेतावनी
अभियान के दौरान मिले नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को थाना बुलाकर कड़ी समझाइश दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया,कि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🟠सरगुजा पुलिस की अपील
सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि यदि किसी भी पर्यटन स्थल या सार्वजनिक स्थान पर बाइकर्स गैंग द्वारा स्टंटबाजी, सड़क जाम करने या मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने जैसी गतिविधियां दिखाई दें, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 9479193599 या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि सड़क पर स्टंटबाजी, लापरवाही से वाहन चलाने और आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।












