Nexis News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 95 लीटर कच्ची महुआ शराब और 465 किलो महुआ लहान जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,10जुलाई 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध शराब के खिलाफ, आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम और सारंगढ़ सर्किल की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम पचपेड़ी स्थित दो मकानों पर छापेमारी कर 95 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब और 465 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के निर्देश तथा कलेक्टर पदमिनी भोई साहू एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई गुरुवार को की गई।🟠दो घरों में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार

आबकारी टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम पचपेड़ी में उमेश केरकेट्टा और गणेशराम टंडन के रिहायशी मकानों की तलाशी ली।कार्रवाई के दौरान उमेश केरकेट्टा के कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब और 225 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया।गणेशराम टंडन के कब्जे से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब और 240 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया।दोनों स्थानों से कुल 95 लीटर अवैध महुआ शराब और 465 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया।

🟠आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।इस कार्रवाई में उड़नदस्ता प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह राठिया तथा विभागीय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!