Nexis News

बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का न्योता लेकर मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधि, तुपकी चलाकर भगवान जगन्नाथ को दी प्रतीकात्मक सलामी

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12जुलाई2026

बस्तर के ऐतिहासिक गोंचा महापर्व 2026 के, आयोजन को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास,कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर महापर्व में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए, आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक तुपकी चलाकर भगवान श्री जगन्नाथ को प्रतीकात्मक सलामी देकर बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का सम्मान किया।प्रतिनिधिमंडल ने जगदलपुर शहर में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उनका कहना था,कि इससे रथयात्रा के संचालन में आने वाली बाधाएं दूर हुई हैं और शहर की विद्युत व्यवस्था भी बेहतर हुई हैं।आयोजन समिति के अनुसार, 619 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत इस वर्ष 29 जून से 25 जुलाई 2026 तक गोंचा महापर्व का आयोजन किया जा रहा हैं। भगवान श्री 1008 जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा 16 जुलाई को श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सिरहासार भवन (जनकपुरी) तक पहुंचेगी।इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुक्तेश पाण्डे सहित अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!