Nexis News

आवारा सांडों पर चलेगा निगम का अभियान, महापौर ने मांगी माफी,जल्द समाधान का दिया भरोसा

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,12जुलाई2026

अंबिकापुर शहर में आवारा सांडों का बढ़ता आतंक आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्त सड़कों पर घूम रहे सांडों के हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं। हाल ही में बिलासपुर चौक पर हुए हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया।घटनाओं के बाद शहरवासियों में नाराजगी और डर का माहौल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए,महापौर मंजूषा भगत ने नगर निगम आयुक्त के साथ बैठक कर आवारा सांडों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।महापौर ने कहा,कि निगम की टीम लगातार अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे सांडों को पकड़ेगी और उनके लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से हुई परेशानी पर भावुक होकर क्षमा भी मांगी और भरोसा दिलाया,कि इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाएगा।उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की,कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें, क्योंकि इससे आम नागरिकों की जान जोखिम में पड़ रही हैं,और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!