Nexis News

दोगुनी रकम का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोप : महिलाओं ने थाने पहुंचकर की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026

सारंगढ़ जिले के ग्राम पंचायत ग्वालिनडीह की, महिलाओं और ग्रामीणों ने कथित निवेश ठगी के मामले में थाना सारंगढ़ पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई हैं। शिकायत में छत्तीसगढ़ युवा समाज सुधारक समिति एवं नारी रक्षा सम्मान निधि योजना से जुड़े, पदाधिकारियों पर दोगुनी रकम लौटाने का झांसा देकर लाखों रुपये जमा कराने और अब राशि वापस नहीं करने का आरोप लगाया गया हैं।ग्रामीणों के अनुसार, दिनेश बंजारे, उत्तम बंजारे, अजय लक्ष्मे सहित अन्य लोगों ने महिलाओं को माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से ऋण लेने तथा धान बिक्री से प्राप्त राशि संस्था में जमा कराने के लिए प्रेरित किया। आरोप हैं,कि संस्था को शासन से मान्यता प्राप्त बताकर जमा रकम दोगुनी लौटाने का भरोसा दिया गया, जिसके बाद कई महिलाओं ने अपनी बचत और ऋण की राशि संस्था को सौंप दी।

 

ग्रामीणों का कहना हैं,कि अब न तो जमा रकम लौटाई जा रही हैं,और न ही संस्था के जिम्मेदार लोग कोई संतोषजनक जवाब दे रहे हैं। पीड़ित महिलाओं ने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर उनकी जमा राशि वापस दिलाने की मांग की हैं।फिलहाल सारंगढ़ पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। पुलिस का कहना हैं,कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!