Nexis News

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय,टांगरमहरी (बलरामपुर) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए, कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इस वर्ष विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क हैं।इच्छुक अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने, सभी पात्र विद्यार्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की अपील की हैं,ताकि वे इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में प्रवेश का अवसर प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!