संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई 2026
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत,नवा रायपुर अटल नगर स्थित नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से, अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।मंत्री अग्रवाल ने कहा,कि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं हैं,बल्कि माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा, कि यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले सकता हैं।
उन्होंने बताया,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर को “पीपल फॉर पीपल सिटी” के रूप में, विकसित करने के लिए एक लाख पीपल के पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, स्वच्छ वायु और जलवायु संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।मंत्री ने कहा,कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी हैं। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया।












