संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने, मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की, अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में, आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यभार संभालते हुए, महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और महिला सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. ममता साहू ने आयोग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और सभी से पारदर्शिता, संवेदनशीलता तथा समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने आयोग के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग महिलाओं की शिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करेगा। आयोग महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ उन्हें न्याय दिलाने और सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, नगर निगम रायपुर के पार्षद महेश ध्रुव, दुर्गेश राव, रजनी शेंगडे, जितेन्द्र साहू, कृष्णा साहू, सीमा डहरिया, गीतेश साहू सहित आयोग के सचिव, सहायक संचालक, लेखाधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।












