न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,15जुलाई 2026
सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार,मोटरसाइकिल की किस्त चुकाने के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए,विवाद में एक बेटी और उसके पति ने कथित तौर पर अपने ही पिता की हत्या कर दी। इतना ही नहीं,वारदात के बाद खून के निशान मिटाने के लिए घटनास्थल को गोबर से लीपकर सबूत नष्ट करने की भी कोशिश की गई।पुलिस के मुताबिक, घटना बासाझाल-बालापानी गांव की हैं। मृतक लोहर साय कोरवा अपनी बेटी सोन कुंवारी और दामाद बंधन कोरवा के घर पहुंचा था। इस दौरान मोटरसाइकिल की किस्त के लिए रुपये मांगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप हैं,कि विवाद बढ़ने पर पति-पत्नी ने गुस्से में आकर मृतक के गले में पड़े गमछे (साफी) से उसका गला घोंट दिया और जमीन पर पटककर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
🟠खून के निशान मिटाने के लिए गोबर से लीपा फर्श
पुलिस जांच में सामने आया,कि हत्या के बाद आरोपियों ने जमीन पर गिरे खून के निशानों को छिपाने के लिए पूरे स्थान को गोबर से लीप दिया,ताकि वारदात के साक्ष्य नष्ट हो जाएं। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
🟠पोस्टमार्टम में हुई हत्या की पुष्टि
मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया,जिसमें चिकित्सकों ने मृत्यु को हत्यात्मक प्रकृति का बताया। इसके बाद पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।
🟠पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध: पुलिस
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर बतौली पुलिस ने दोनों आरोपियों बंधन कोरवा (40 वर्ष) और सोन कुंवारी (35 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा हैं,कि पूछताछ के दौरान दोनों ने रुपये के विवाद में गुस्से में हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।












