Nexis News

बलरामपुर के स्कूल में टाइम-टेबल विवाद बना हिंसा की वजह : प्रभारी प्राचार्य और व्याख्याता से मारपीट, दो लैब सहायक तत्काल निलंबित

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बसंतपुर में, शिक्षा के मंदिर में अनुशासन तार-तार हो गया। महज टाइम-टेबल (विषय कालखंड) तय करने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया,कि विद्यालय परिसर में ही प्रभारी प्राचार्य और व्याख्याता के साथ कथित मारपीट की घटना हो गई। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, दोनों आरोपी प्रयोगशाला सहायकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

🟠टाइम-टेबल को लेकर शुरू हुआ विवाद,स्कूल में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार,15 जुलाई को विद्यालय में, विषयवार कालखंड निर्धारित किए जा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते उग्र हो गया। आरोप हैं,कि प्रयोगशाला सहायक अयोध्या प्रसाद यादव और विजय कुमार यादव ने प्रभारी प्राचार्य अनंत कुमार यादव और व्याख्याता इजहारूल हक अंसारी के साथ गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और मारपीट की।घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। विद्यार्थियों और अन्य शिक्षकों के सामने हुई इस घटना से पढ़ाई भी प्रभावित हुई और स्कूल का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आदेश Ayodhya prasad yadav

🟠जांच में पुष्टि, जिला शिक्षा अधिकारी ने दिखाई सख्ती

घटना की सूचना मिलते ही,विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) वाड्रफनगर ने तत्काल जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी। जांच में दोनों प्रयोगशाला सहायकों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए।जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने इसे शासकीय सेवक के आचरण नियमों, शिक्षकीय गरिमा और विद्यालय की मर्यादा का गंभीर उल्लंघन मानते हुए,छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

🟠रामचंद्रपुर बनाया गया मुख्यालय, विभागीय जांच भी शुरू

जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामचंद्रपुर रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही दोनों के विरुद्ध विस्तृत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई हैं।

आदेश vijay Kumar Yadav

🟠DEO बोले विद्यालय की गरिमा और अनुशासन को पहुंची ठेस

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में कहा हैं,कि विद्यालयीन समय में संस्था प्रमुख और शिक्षक के साथ मारपीट जैसी घटना से न केवल शिक्षकीय गरिमा प्रभावित हुई,बल्कि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी खराब हुआ। इस घटना से विद्यार्थियों के बीच अनुशासन और शिक्षकों की छवि को लेकर भी नकारात्मक संदेश गया हैं।

🟠शिक्षा के मंदिर में हिंसा ने खड़े किए कई सवाल

जहां स्कूलों में बच्चों को अनुशासन, संस्कार और सम्मान का पाठ पढ़ाया जाता हैं,वहीं शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच हुई यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। विद्यार्थियों के सामने हुई इस मारपीट ने पूरे विद्यालय को शर्मसार कर दिया। हालांकि, शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया हैं,कि अनुशासनहीनता और हिंसा को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!