Nexis News

अंबिकापुर की सड़कों पर ‘मौत का स्टंट’,बीच सड़क बाइकर्स गैंग की दबंगई कैमरे में कैद, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई 2026

अंबिकापुर शहर में एक बार फिर सड़कें रफ्तार और स्टंटबाजी का अखाड़ा बनती नजर आईं। मणिपुर थाना क्षेत्र के साड़बार मंदिर मार्ग पर बुधवार शाम एक युवक बीच सड़क पर,बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखाई दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया हैं, जिसमें युवक बेखौफ होकर बाइक को हवा में उठाते और जानलेवा करतब करते नजर आ रहा हैं। इस दौरान उसने न केवल अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि सड़क पर चल रहे राहगीरों और वाहन चालकों की जान भी खतरे में डाल दी।

🟠सार्वजनिक सड़क पर ‘मौत का खेल’, दहशत में राहगीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टंटबाज युवक काफी देर तक सड़क पर खतरनाक करतब करता रहा। अचानक सामने कोई वाहन या पैदल यात्री आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया, कि कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई और कई वाहन चालकों को अपनी रफ्तार धीमी करनी पड़ी।

🟠वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी हैं। वीडियो में युवक बिना किसी डर के सड़क को स्टंट ट्रैक बनाकर बाइक चलाता दिखाई दे रहा हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि शहर में ऐसे बाइकर्स गैंग लगातार सक्रिय हैं,लेकिन उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं।

🟠पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

स्थानीय नागरिकों का कहना हैं,कि पहले सड़क पर स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करती थी,लेकिन अब ऐसे मामलों में सख्ती कम होती नजर आ रही हैं। लोगों का आरोप हैं,कि कार्रवाई में ढिलाई के कारण स्टंटबाज खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

🟠कहीं अगला वीडियो किसी हादसे का न बन जाए

शहरवासियों का कहना हैं,कि यदि समय रहते ऐसे युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई,तो यह स्टंट किसी दिन बड़ी दुर्घटना में बदल सकता हैं। सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम लोगों की जान के साथ भी खिलवाड़ हैं।

🟠प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की हैं,कि वीडियो के आधार पर स्टंट करने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम एवं अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक सड़क को स्टंट का मैदान बनाने की हिम्मत न कर सके।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!