न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई 2026
झारखंड के चर्चित वासेपुर गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े मामले में,अंबिकापुर का नाम सामने आने के बाद जांच तेज हो गई हैं। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर शब्बीर आलम को फरार होने में मदद करने के आरोप में, राजहंस बस संचालक बैदुल के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया हैं। मामले की जांच के लिए झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंची हुई हैं,और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।
🟠राजहंस बसों पर आरटीओ और पुलिस की पैनी नजर
मामले के सामने आने के बाद आरटीओ विभाग ने, राजहंस बसों की जांच शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा हैं,कि बसों के दस्तावेज, संचालन और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही हैं। वहीं पुलिस भी बस संचालक की गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की गहन पड़ताल में जुटी हैं।
🟠गैंगस्टर से रिश्तेदारी की भी जांच
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,राजहंस बस संचालक बैदुल को गैंगस्टर शब्बीर आलम का रिश्तेदार बताया जा रहा हैं। इसी आधार पर जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं,कि फरारी के दौरान उसे किस तरह की मदद मिली और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
🟠15 साल तक बदली पहचान के साथ अंबिकापुर में छिपा रहा गैंगस्टर
जांच में यह भी सामने आया हैं,कि वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर शाकिब अफजल पिछले करीब 15 वर्षों से, पहचान बदलकर अंबिकापुर में रह रहा था। उसके खिलाफ झारखंड में हत्या, लूट, रंगदारी और AK-47 से हमले जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।
🟠पूरे नेटवर्क की खंगाल रही पुलिस
सूत्रों के अनुसार, अब जांच केवल गैंगस्टर की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही हैं,कि उसे स्थानीय स्तर पर किस-किस का संरक्षण मिला,किन लोगों ने पहचान छिपाने और फरारी के दौरान मदद की, तथा क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं।फिलहाल झारखंड पुलिस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।











