अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान में बलरामपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली हैं। बलरामपुर पुलिस और एसटीएफ भुवनेश्वर (ओडिशा) की संयुक्त कार्रवाई में, 3.13 करोड़ रुपये कीमत के 3,139.57 किलोग्राम गांजा तस्करी मामले में फरार चल रहे 4 और आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं, पहले से गिरफ्तार 5 आरोपियों को भी प्रोडक्शन वारंट पर न्यायालय में पेश कर पूछताछ की जा रही हैं।
🟠दो बड़ी कार्रवाई, 3 टन से ज्यादा गांजा जब्त
पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 और 11 जून 2026 को हुई दो अलग-अलग कार्रवाई में कुल 3,139.57 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 13 लाख रुपये बताई गई हैं। यह प्रदेश में हाल के वर्षों की बड़ी कार्रवाई में शामिल हैं।
🟠आरोपी
संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—
🔸️दुर्वाशा साहू (46 वर्ष)
🔸️सुखदेव साहू (40 वर्ष)
🔸️अरुण कुमार साहू (34 वर्ष)
🔸️प्रकाश खंडुआ (35 वर्ष) के रूप में हुई हैं। सभी आरोपी ओडिशा के कंधमाल जिले के निवासी हैं और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।
🟠पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा
जांच में सामने आया,कि पहले गिरफ्तार आरोपी लोकेश शर्मा और उसके सहयोगियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ीं। इसके बाद एसटीएफ भुवनेश्वर के सहयोग से ओडिशा में दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा लोड करने और तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की हैं।
🟠पुलिस का संदेश नशे के कारोबारियों की अब खैर नहीं
बलरामपुर पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई हैं। अंतरराज्यीय गिरोहों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की संयुक्त कार्रवाई जारी रहेगी और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा।












